फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद आज, ईदगाह में तीन जमात में पढ़ी जाएगी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। ईद-उल-अजहा का त्योहार रविवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिले में कहीं पर भी सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन व उलमाओं ने लोगों से सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील की है। वहीं सिविल लाइन स्थित ईदगाह पर तीन जमात में नमाज पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन

ईदगाह सिविल लाइन के इमाम मौलाना मुफ्ती शमशुल कमर कादरी ने समुदाय के लोगों से सरकार की गाइडलाइन व प्रशासन के निर्देश का पालन करने की बात कही। बताया कि गाइडलाइन का पालन करते हुए कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज तीन जमात में होगी। पहली जमात सुबह आठ, दूसरी साढ़े आठ और तीसरी नौ बजे शुरू होगी। इसके अलावा मरकजी जामा मस्जिद टाटशाह में 9.30 बजे नमाज होगी। उन्होंने अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मोहल्लों की मस्जिदों में समय से नमाज अदा करें।
वहीं शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना नदीम रजा की ओर से भी निर्धारित समय पर नमाज अदा करने की अपील की गई है। मरकजी अंजुमन तबलीग अहले सुन्नत जामा मस्जिद टाटशाह कोठा परचा अयोध्या के मीडिया प्रभारी जाहिद खां वारसी बाबा ने बताया कि ईदगाह व जामा मस्जिद मरकज सराय पुख्ता सहित कुछ चिह्नित मस्जिदों में नमाज अपने-अपने निर्धारित समय से अदा कराई जाएगी।
विज्ञापन

ताजियादार कमेटी के उपाध्यक्ष हामिद जाफर मीसम ने बताया कि जामा मस्जिद इमामबाड़ा में सुबह 10 बजे, चौक मस्जिद में 10:30 बजे व खजूर मस्जिद गुदड़ी बाजार में सुबह 10:45 पर नमाज अदा की जाएगी। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, सभी मस्जिदों व ईदगाह के पास साफ-सफाई व चूने का छिड़काव आदि कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें