फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya : जिसे पूजा समझ शादी की वह निकली हसीना बानो, अब पति पर धर्मांतरण का दबाव, सिर कलम करने की धमकी

Sat, 17 Sep 2022 10:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Ayodhya : शहर के समीप बसे शाहनवाजपुर हलकारा का पुरवा निवासी जगबीर कोरी को इस्लाम धर्म स्वीकार न करने पर सिर कलम कर देने की धमकियां मिल रही हैं। इसकी शिकायत उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस महानिरीक्षक से की। कार्रवाई न होने पर उसने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के समीप बसे शाहनवाजपुर हलकारा का पुरवा निवासी जगबीर कोरी को इस्लाम धर्म स्वीकार न करने पर सिर कलम कर देने की धमकियां मिल रही हैं। इसकी शिकायत उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस महानिरीक्षक से की। कार्रवाई न होने पर उसने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


जगबीर ने बताया है कि उसकी शादी 12 साल पहले पूजा के साथ हुई थी। अब उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी का अचानक झुकाव इस्लाम धर्म के प्रति बढ़ने लगा। उसने मजार जाना, नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। जब उसने मना किया तो उससे झगड़ा करती है और जान से मरवाने की धमकी देती है। 

आरोप है कि 11 अगस्त को जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी नमाज पढ़ रही थी और बच्चों से भी जबरन नमाज पढ़ा रही थी। मना करने पर लड़ाई पर उतारू हो गई। 12 अगस्त को राजू निवासी शहनवा आशापुर थाना कोतवाली अयोध्या चार पांच अज्ञात व्यक्तियों के लोग को लेकर आए और बोले कि पूजा मुसलमान है। उसका नाम हसीना बानो है और अमानतुल्ला की बेटी है। 
विज्ञापन


विरोध करने पर सभी लोग हमलावर हो गए उसे जाति सूचक गाली दी। कहा कि अपनी जमीन व मकान बेचकर पैसे मेरी बेटी को देकर उसे हम लोगों के साथ भेज दो नहीं तो मेरे धर्म के लोग तुम्हारा सिर कलम कर देंगे। इसके बाद सभी लोगों ने कीमती सामान, बैंक कागजात छीन लिए। इसके बाद जब उसने घर में रखे बाक्स की तलाशी ली तो उसमें मिले कागजात में उसकी पत्नी का नाम पूजा नहीं हसीना बानो पुत्री अमानतुल्ला निवासी बुढ़नपुर जिला आजमगढ़ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें