अयोध्या युवा धर्म संसद के अवसर पर अवध विश्वविद्यालय में लगी प्रदर्शनी व मौजूद छात्र-छात्राएं
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। दो दिवसीय युवा धर्म संसद की पूर्व संध्या पर अवध विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, काशी विद्यापीठ के छात्रों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने किया।
युवा धर्म संसद में देश भर से एक हजार छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। छात्रों को संबोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा दो दिनी युवा धर्म संसद स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आगे ले जाएगा।
महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा हजार शब्दों का प्रदर्शन चित्र प्रदर्शनी करता है। युवा केवल परंपराओं की छाया में न जिएं बल्कि उसे आगे ले जाएं। इसी उद्देश्य से धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अजय प्रताप सिंह ने की।
युवा धर्म संसद से पहले आयोजित प्रदर्शनी अवध विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विनोद श्रीवास्तव के निर्देशन, डॉ सरिता सिंह और आशीष के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम, स्वामी विवेकानंद के चित्र रहे।
दो दिन चलने वाले युवा धर्म संसद में देश भर से एक हजार छात्र एवं छात्रा शामिल हो रहें हैं। दो दिन चलने वाले कार्यक्रम में उद्घाटन और समापन सत्र के अलावा चार सत्र आयोजित किए जाएंगे। जहां वक्तव्य के साथ-साथ अलग-अलग विषयों पर चर्चा परिचर्चा भी होगी।