फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को खुरपका मुंहपका, गलघोंटू रोग से बचाने के लिए हो रहा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं को खुरपका मुंहपका, गलघोंटू रोग से बचाने के लिए हो रहा टीकाकरण
विज्ञापन

मवई। पशुधन को बचाने के लिए पशु चिकित्सकों ने घर घर जाकर पशुओं का टीकाकरण शुरू कर दिया है। पशुओं को गलघोटू बीमारी से बचाने के लिए यह टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। मवई ब्लाक के 55 ग्राम पंचायत में टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग द्वारा पशु मुंहखुर एवं गलघोटू टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सीवी वर्मा ने बताया कि मवई ब्लाक के 5 न्याय पंचायत के 55 ग्राम सभाओं में सभी किसानों के पालतू पशुओं को मुंहखुर व गलघोटू बीमारी का एक साथ टीकाकरण शुरू किया गया है। क्षेत्र में फिलहाल कोई भी मुंहखुर और गलघोटू बीमारी से पीड़ित पशु नहीं है। वैक्सीन संबंधित भ्रांतियों बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस वैक्सीन के कारण गर्दन पर सूजन आना एवं मामूली बुखार आना एक सामान्य प्रक्रिया है, इससे पशुपालकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। वैक्सीन करवाने के बाद पशुओं को छाया में रखना चाहिए। शाम के समय पशु को गुड़ और तेल की आवटी पिलाएं। इससे भी दूध कम नहीं होगा।
विज्ञापन

टीकाकरण टीम में मनोज कुमार, जुग्गीलाल, वैक्सीनेटर संदीप यादव, धन्नजय सिंह यादव, राजेश, संदीप वर्मा, प्रभात पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें