फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खुर्शीद के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने को कोर्ट में दी अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने सीजेएम के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता विरेंद्र कुमार शर्मा, शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी व मनीष कुमार पांडेय की ओर से अर्जी सोमवार को न्यायालय में पेश की गई है। अधिवक्ता मनीष पांडेय ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या नेशन हुड इन अवर टाइम्स’ में हिंदुत्व की तुलना खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआई व बोको हराम से की है।
इससे हिंदू भावनाएं आहत हुईं हैं। सलमान खुर्शीद का कार्य भारतीय दंड संहिता के अनुसार संघीय अपराध है। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई के लिए 17 जनवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें