फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में दिखा घड़ियाल, वीडियो वायरल होने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सोशल मीडिया में शनिवार रात सरयू में घड़ियाल दिखने का वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद सरयू तट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीम ने घड़ियाल की तलाश में रविवार को सरयू नदी में पेट्रोलिंग भी की, लेकिन उन्हें घड़ियाल कहीं नजर नहीं आया।
विज्ञापन

वन विभाग ने फिलहाल श्रद्धालुओं से सरयू स्नान के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है और कहा कि विभाग लगातार पेट्रोलिंग कर रहा है। सरयू में घड़ियाल होने का वीडियो शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वीडियो में एक जानवर सरयू में तैरता नजर आ रहा था। उधर सरयू में घड़ियाल का वीडियो वायरल होने के हड़कंप मच गया है। वीडियो वायरल होने के बाद रविवार सुबह वन विभाग की टीम ने सरयू में पेट्रोलिंग की लेकिन कई घंटों के प्रयास के बाद भी उन्हें घड़ियाल नहीं दिखा।
विज्ञापन

कई लोगों का कहना है कि इधर कुछ दिनों से घड़ियाल कई बार दिख चुका है। प्रत्यक्षदर्शी अवध विश्वविद्यालय के आशीष मिश्र ने बताया कि उन्होंने सरयू में घड़ियाल देखा था। पहले मगरमच्छ की संभावना से वे डरे लेकिन जब नजदीक से देखा तो घड़ियाल नजर आया।
सरयू में स्नान करने वाले साधु-संतों और स्थानीय लोगों ने खतरे को लेकर चिंता जताई है। सरयू तट स्थित करतलिया आश्रम के महंत रामदास कहते हैं कि प्रतिदिन सुबह बड़ी संख्या में साधु-संत सरयू में स्नान करते हैं।
मंदिरों में सरयू जल का भोग लगाया जाता है। ऐसे में प्रशासन को सतर्कता बढ़ानी होगी। पुजारी दयासिंधु दास ने भी भक्तों, श्रद्धालुओं से स्नान के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।
प्रशासन से भी अपील की है जल्द ही घड़ियाल को पकड़वाना चाहिए, जिससे दहशत खत्म हो। सरयू नदी में घड़ियाल का प्रवास रहता है। उप प्रभागीय वनाधिकारी केएम सुधीर का कहना है कि सरयू नदी में घड़ियाल का डेरा है।
आए दिन घड़ियाल नदी में दिखते रहते हैं। पिछले वर्षों में भी घड़ियाल दिखा था, तब जांच में पता चला था कि घड़ियाल अपने तीन बच्चों के साथ सरयू में डेरा डाले हुए है।
इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में नदी किनारे घड़ियाल अक्सर देखे जाते हैं। बताया कि इनसे घबराने की जरूरत नहीं है। घड़ियाल मनुष्यों को नुकसान नहीं पहुंचाता वह सिर्फ मछलियां ही खाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें