फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के दो युवकों की हत्या कर शव गड्ढे में फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के मनऊपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह दो अज्ञात युवकों के शव गड्ढे में पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र निवासी युवकों के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों युवकों की हत्या कर शव यहां फेंकने की आशंका जताई है। जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, सीओ बीकापुर मनोज कुमार यादव कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने मृतकों की फोटो आसपास के जिलों में वायरल कराई।
सोशल मीडिया के जरिए सूचना मिलने पर कुछ देर बाद मृतकों की पहचान रविकांत मोदनवाल (25) पुत्र रामकृष्ण निवासी साहबगंज बाजार, थाना लालगंज, जिला प्रतापगढ़ व मनोज कुमार मोदनवाल (32) पुत्र स्व. भगवान दास निवासी साहबगंज बाजार, थाना लालगंज, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने परिवारीजनों को सूचित किया। दोपहर तक परिवारीजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उनके द्वारा शवों की पहचान करने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए प्रतापगढ़ जनपद की पुलिस से भी समन्वय स्थापित करके छानबीन की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि मृतकों के शरीर पर कोई गंभीर घाव तो नहीं मिले हैं। चोट के कुछ निशान हैं। संभवत: युवकों को बाहर से लाकर यहां फेंक दिया गया है।
फोरेंसिक टीमों के साथ कई टीमें जांच में लगाई गई हैं। परिजनों ने भी अभी किसी तरह की आशंका नहीं जताई है। पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार परिजनों से अब तक हुई पूछताछ में पता चला है कि मृतकों में से एक युवक प्रतापगढ़ में मिठाई की दुकान चलाता था। दोनों युवक आपस में मित्र बताए गए हैं।
दोनों गुरुवार सुबह करीब 08:30 बजे दुकान से सुल्तानपुर जिले से दुकान का सामान लाने के लिए कहकर निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इधर, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया के जरिए जानकारी हुई और फोटो की पहचान करके सभी लोग अयोध्या पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें