अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा शनिवार की सुबह रुदौली पहुंच गई। सीमा पर परिक्रमा में शामिल साधु-संतों का स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा पूरे मलिक, नयागंज, मनगलबाजार होते हुए मलकनिया मंदिर पहुंची।
रुदौली सीमा के बारी गांव के निकट प्रधान लालजीत सिंह के साथ ग्रामीणों ने परिक्रमार्थियों का स्वागत किया। नयागंज में स्वागत पालिकाध्यक्ष अशोक कसौधन, मधिकांत, उमाशंकर कसौधन, मंगलबाजार में राम धीरज सोनी, कमलेश मिश्रा, नानक चौरसिया, राजेश सोनी, संदीप, नवीन शुक्ल के साथ मोहल्लावासियों ने किया।
पूरेमालिक तिराहे पर श्याम किशोर कौशल, गुलाब चंद्र, नीरज द्विवेदी सभासद कुलदीप सोनकर राज किशोर सिंह ने परिक्रमार्थियों का स्वागत किया। मलकनिया मंदिर पर आशीष शर्मा, सभासद अनिल मिश्रा, मृदुल मनोहर अग्रवाल, अमित गर्ग ने परिक्रमार्थियों की सेवा की।
परिक्रमार्थियों ने दोपहर का विश्राम मलकनिया मंदिर में किया। प्रसाद की व्यवस्था सुरेश व शिव कुमार ने की। इस दौरान परिक्रमार्थियों की आरती भी उतारी गई। महंत गयादास ने बताया कि यात्रा में शामिल परिक्रमार्थियों के उत्साह में कोई कमी नहीं है।
दूसरी पहर यात्रा पटरंगा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेगी। बताया कि परिक्रमा पथ का निर्माण होने से यात्रा में आने वाली कठिनाई दूर होगी। उन्होंने परिक्रमार्थियों के जगह-जगह हो रहे स्वागत पर प्रसन्नता जताई और कहा कि यह पुण्य का कार्य है।