अयोध्या (ब्यूर)। विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य, पूर्व सांसद डा. राम विलास दास वेदांती ने शनिवार को करीब 20 रामभक्तों के साथ मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान श्री रामलला के दरबार में माथा टेका।
दर्शन कर श्री रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। दर्शन के बाद वेदांती ने कहा कि यदि 2018 दिसंबर तक संसद में कानून बनाकर या आपसी सहमति से मंदिर निर्माण का रास्ता साफ नहीं होता तो वह देश के संतों के साथ बैठकर जिस तरह छह दिसंबर 1992 को विवादित खंडहर गिराया गया था।
उसी तरह जन आंदोलन शुरू करके श्री रामलला के मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ करेंगे। इस अवसर पर अमेठी सगरा से श्री अभय चैतन्य ब्रह्मचारी मौनी जी महाराज, सत्येंद्र दास वेदांती, आर्य संत वरुण दास जी, रामकथा वाचक प्रेम जी मौजूद रहे।