फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द कराएं
विज्ञापन

फैजाबाद। प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी ने शुक्रवार को गंजा में निर्माणाधीन राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज का विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। मंत्री ने कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को दिसंबर 2018 तक हर हाल में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि कार्यदायी संस्था शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कराएं ताकि शैक्षणिक सत्र वर्ष 2019 में एमबीबीएस के 100 छात्रों का प्रवेश हो सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि, मेडिकल कॉलेज तक पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य त्वरित गति से कराया जाये। निर्माण कार्य में बाधित वृक्षों को शीघ्र कटवाया जाये एवं कार्य की गुणवत्ता के लिए आईआईटी से जांच करायी जाए। प्रोजेक्ट की गुणवत्ता से संतुष्ट होते हुए उन्होंने अधिकारियों को वांछित लक्ष्य तक कार्य को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता, मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. पीके सिंह, महापौर अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक अयोध्या वेदप्रकाश गुप्ता, विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश पांडेय बादल, सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, डॉ. सुजीत राय, निर्माण निगम के महाप्रबंधक वीके जैन, परियोजना प्रबंधक डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें