अयोध्या। विधानसभा चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों से कुल 53 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। कई प्रत्याशियों ने दोबारा नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे।
रुदौली विधानसभा क्षेत्र से सपा से आनंद सेन यादव, बसपा से अहसान मोहम्मद अली व अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मिया, लोक शक्ति पार्टी से महेश कुमार, निर्दलीय कुसुम कुमार, पीस पार्टी से मो. मुनसफ, राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया से कुमुद कुमारी, नवनिर्माण पार्टी से दलपत ने मंगलवार को प्रथम नामांकन पत्र और भाजपा से रामचंद्र यादव, एआईएमआईएम से मो. शेख अफगन, सबका दल यूनाईटेड पार्टी से राजकरन, आम आदमी पार्टी से मनोज कुमार मिश्रा व अनामिका ने द्वितीय नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसर व एसडीएम स्वप्निल यादव के समक्ष दाखिल किया।
मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से मौलिक अधिकार पार्टी के राधेश्याम, इंडिया कुरोशियल पार्टी से मनीराम, कांग्रेस से बृजेश कुमार व माधव प्रसाद, आम आदमी पार्टी से हर्ष वर्धन और निर्दलीय सत्येंद्र कुमार, करन रावत व शिवमूर्ति ने प्रथम नामांकन किया। भाजपा प्रत्याशी बाबा गोरखनाथ ने द्वितीय नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसर दिग्विजय सिंह के सामने दाखिल किया।
बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इंसान पार्टी के अरविंद मिश्रा, लोकदल से अनिल कुमार, अखिल भारतीय अल्पसंख्यक मोर्चा से ईतायत हुसैन, सपा से बलराम मौर्य व फिरोज खान गब्बर, जन अधिकार पार्टी से राज कुमार, मौलिक अधिकार पार्टी से जंग बहादुर, पीस पार्टी से डॉ. रुपेंद्र कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास से शिव बहादुर, आजाद समाज पार्टी से देवेश कुमार, निर्दलीय राघवेंद्र प्रताप सिंह, बृजभूषण द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह, तीरथ राम निषाद व श्री राम प्रहलाद ने रिटर्निंग अफसर व एसडीएम अनुराग प्रसाद के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश यादव, भाजपा से डॉ. अमित सिंह, राष्ट्रीय हिस्सेदार पार्टी सुनील कुमार, आम आदमी पार्टी से सुनील कुमार और कम्युनिस्ट पार्टी से मधु द्विवेदी ने द्वितीय नामांकन पत्र जमा किया।
अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से लोग पार्टी के अमरनाथ जायसवाल, शिवसेना से तेजपाल दास, निर्दलीय ओम प्रकाश ने प्रथम नामांकन और बसपा के रवि प्रकाश व आम आदमी पार्टी के शुभम श्रीवास्तव ने रिटर्निंग अफसर राम कुमार शुक्ल के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इंसान पार्टी के वेद प्रकाश निषाद, कांग्रेस की शारदा देवी, निर्दलीय सर्वेश कुमार, प्रेम शंकर, अखिलेश पांडे ने प्रथम नामांकन पत्र और बसपा के राम सागर ने रिटर्निंग अफसर संदीप कुमार श्रीवास्तव के सामने अपना द्वितीय नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के अंतिम दिन आयोग से भेजे गए प्रेक्षकगणों ने अपने-अपने नामांकन विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण किया। नामांकन के लिए की जा रही कार्रवाई का जायजा लिया। नामांकन दाखिल कराने के लिए राजनीतिक दलों के नेता व बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे थे। नामांकन प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई।
नामांकन के अंतिम दिन समय समाप्त होने के पांच मिनट पहले 11 प्रत्याशी नामांकन करने के लिए नामांकन स्थल पर पहुंच गए। समय के दौरान आने वाले प्रत्याशियों का नामांकन कराने में कई घंटे लग गए। इसके चलते अंतिम देर शाम तक नामांकन प्रक्रिया चली।