फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय चिकित्सालय में 33 घंटे बाद आई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास करके बहाल कराई गई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

फैजाबाद। मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर में गुरुवार की सुबह से गुल हुई बिजली शुक्रवार की देर शाम आई। फिलहाल पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी कड़ी मशक्कत के बाद भी बिजली गुल होने का कारण नहीं जान सके। बाईपास करके बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।

शनिवार को पिछले दो दिनों से ठप पड़ी एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, पैथॉलाजी आदि सुविधाएं सकुशल संचालित हो सकीं। इस दौरान अस्पताल में मरीजों का तांता लगा रहा। भीड़ नियंत्रित करके दो दिनों से लाइन लगाए मरीजों का इलाज करने में चिकित्सालय प्रशासन के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि दो दिनों से उत्पन्न हुई बिजली की प्रचंड समस्या के निदान के लिए जिले के तमाम उच्चाधिकारियों से लेकर ऊपर तक अवगत कराने के बाद बड़ी मुश्किल से आपूर्ति बहाल हुई है। शनिवार को आए सभी मरीजों का समुचित इलाज किया गया। एसडीओ पंकज तिवारी ने बताया कि केबल में फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिसे ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें