फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में आई महिला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंतपुर गांव पहुंच परिवारीजनों से पूछताछ की
विज्ञापन

मसौधा (फैजाबाद)। ब्लॉक क्षेत्र के अंतपुर गांव में डेंगू ने दस्तक दे दी है। मेडिकल जांच में यहां की एक महिला डेंगू से पीड़ित पायी गयी है। इसको लेकर गांव में हलचल मच गई है। वहीं दूसरी तरफ डेंगू पीड़ित महिला को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

मामले की जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को अंतपुर पहुंच परिवारीजनों से पूछताछ की और पीड़ित महिला के घर आसपास मच्छरों की गहनता से जांच की तथा एंटी मलेरिया समेत अन्य दवाओं का छिड़काव किया।
विज्ञापन


परिवारजनों के अनुसार, सुनीता विश्वकर्मा (25) पत्नी रामलोचन कुुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। झोलाछाप से आराम न होने पर शुक्रवार देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सुनीता को लखनऊ रेफर कर दिया।

लखनऊ में इलाज के दौरान डेंगू के लक्षण पाए गए। उसके बाद लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फैजाबाद की स्वास्थ्य टीम को सूचित किया। जिले की टीम ने शनिवार को अंतपुर जाकर गांव की नालियों व छोटे गड्ढों में पानी न एकत्रित होने की सलाह दी।
विज्ञापन


पानी न निकलने की दशा में मिट्टी का तेल या दवाओं के छिड़काव की सलाह दी। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की पुष्टि हुई है। जिले की टीम ने मौके पर फॉगिंग आदि कराई और लोगों को डेंगू से बचाव के बारे बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें