फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले 51 किसान सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संकल्प पत्र के आधार पर कार्य कर रही प्रदेश सरकार : पाठक
विज्ञापन

फैजाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को भाजपा ने किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें कृषि क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले 51 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शहर के नवीन मंडी परिसर में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन के बाद हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि, किसानों की बदौलत ही देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है।
विज्ञापन


ऐसे में सरकार संकल्प पत्र को एक-एक करके पूरा करने की दिशा में कार्य कर रही है। भाजपा की सरकार बनते ही पहली बार किसानों का एक-एक दाना गेहूं खरीदा गया। आलू का समर्थन मूल्य घोषित किया गया। बाहर की मंडियों में आलू भेजने की व्यवस्था भी की जाएगी।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि, गांव में समस्याओं के चलते किसान शहरों की ओर पलायन कर रहा है। इसको लेकर सरकार चिंतित है।

कहा कि, गांव की चौड़ी सड़कें देखने से पता चलता है कि अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते सड़कों का निर्माण कराया था। जो बीच में रुक गया था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछा रहे हैं।

किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर सिंह सिद्धू ने कहा कि, भाजपा सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृत संकल्पित है। अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने योगी सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ ने कहा कि, चुनाव के समय भाजपा जिन मुद्दों को लेकर किसानों के बीच गई थी।

योगी सरकार उन सभी मुद्दों पर काम कर रही है। जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि, देश का किसान देवता और गांव तीर्थ हैं। इसी को केंद्रबिंदु पर रखकर भाजपा कार्य कर रही है। कार्यक्रम में 51 किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


किसान सम्मेलन के संयोजक अशोक मिश्र ने अतिथियों व किसानों का आभार जताया। सम्मेलन को विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, मथुरा तिवारी, कमलाशंकर पांडेय, ओमप्रकाश सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें