फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का खंभा गिरा, आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन

तारुन (फैजाबाद)। ब्लॉक क्षेत्र के दौंदहा गांव में पोल टूटने से दौंदहा डड़वा, केवटहिया सहित अन्य गांवों की बत्ती गुल हो गई है। इससे इन गांवों के पांच नलकूप बंद हो गए हैं।

धान की रोपाई ठप होने पर ग्रामीणों ने दूसरा खंभा लगाने की मांग की तो सहायक अभियंता ने कहा कि खंभा पखवारे भर के बाद ही लग पाएगा। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक इंद्र प्रताप तिवारी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों से की है।
विज्ञापन


दौंदहा गांव के भरतराज गोस्वामी ने बताया कि उनके गांव में बिजली खंभा टूट गया है। इससे गांव के ही तुलसीराम, रामबहादुर सहित अन्य के नलकूप की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। ऐसे में धान की रोपाई करने में बाधा आ रही है।
विज्ञापन


वहीं, इस संबंध में पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता अवधेश पटेल ने बताया कि, टूटे खंभे को बदलकर नया खंभा लगवाने की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही खंभा बदलकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें