फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12873 अपात्र लोगों ने ले लिया किसान सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के 12873 किसानों ने अपात्र होते हुए भी किसान सम्मान निधि का लाभ ले लिया है। इनमें 33 सौ ऐसे कृषक हैं, जो आयकर दाता हैं। विभिन्न प्रकार से चिह्नित हुए इन लोगों से अब रिकवरी शुरू की गई है।
विज्ञापन

अब तक ऐसे 27 किसानों से 1.96 लाख की वसूली भी हो चुकी है। शेष अपात्र किसानों से वसूली की प्रक्रिया गतिमान होने का दावा किया जा रहा है।
किसानों को खेती-किसानी में आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सौगात दी गई। इसके तहत प्रतिवर्ष किसानों को दो-दो हजार रुपये की तीन किश्त के जरिए छह हजार रुपये दिए जाते हैं।
इस योजना के तहत जिले में अब तक 3,67,724 लोगों को लाभान्वित किया गया है। जबकि, 1,66,029 किसानों को नौंवी किश्त का भी भुगतान किया जा चुका है।
आधार कार्ड में नाम का मिलान न होने, आधार कार्ड गलत दर्ज होने जैसे तमाम खामियों की वजह से नौ हजार किसानों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन में पात्र मिलने के बाद इन्हें भी लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन

वहीं, विभाग की ओर से पात्रता निर्धारण में खामियों व सत्यापन में सतर्कता न बरतने की वजह से जिले में 12,873 अपात्र किसानों ने भी सम्मान निधि का लाभ ले लिया।
इनमें कुछ ने दो-तीन तो कुछ ने अधिक किश्तें भी प्राप्त कर लिया। मामला सामने आने पर इन किसानों से वसूली शुरू की गई तो हड़कंप मच गया। कुल अपात्र मिले किसानों में 33 सौ किसान आयकर दाता हैं।
292 किसान मृतक हो चुके हैं और 8,598 गलत किसानों के खाते में धनराशि चली गई है। इसके अलावा अन्य कारणों से भी 577 किसान अपात्र मिले हैं। अपात्र मिले इन किसानों से वसूली शुरू की गई है।
प्रथम चरण में 27 किसानों से 1.96 लाख की वसूली भी की जा चुकी है। शेष किसानों को भी नोटिस जारी की जा रही है। इस निधि के मानक के अनुसार पात्र सरकारी अधिकारी या कर्मचारी न हो।
पात्र को 10 हजार रुपये से अधिक मासिक पेंशन न मिलती हो। पूर्व एवं वर्तमान में संवैधानिक पद धारक न हो। कृषि कार्य से इतर प्रयोग में आने वाले संस्थागत भूमिधारक, जिनकी मृत्यु हो गई हो, आयकर भुगतान करने वाला न हो और एक फरवरी 2019 के बाद की भूमि रजिस्ट्री न कराई हो।
सम्मान निधि के अपात्र किसानों को चिह्नित किया गया है। अब तक 27 अपात्र किसानों से 1.96 लाख की वसूली भी की जा चुकी है। शेष किसानों से भी वसूली शीघ्र ही कराई जाएगी। -डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें