फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विवि की परीक्षा में 11384 परीक्षार्थी हुए शामिल, 1038 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के तीसरे दिन सोमवार को सुबह की पाली में सैन्य विज्ञान व द्वितीय पाली में संगीत विषय के साथ बैक पेपर की परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पालियों में 11 हजार 384 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

इसमें 1038 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने द्वितीय पाली में सुल्तानपुर जनपद के गनपत सहाय पीजी कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।
परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र के कक्ष का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरे के संचालन को देखा। वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने अयोध्या, गोंडा व अमेठी जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

परीक्षा कक्ष एवं कंट्रोल रूम में जाकर सीसीटीवी संचालन की पड़ताल की। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचिता के साथ होते हुए पाई गई।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया किबीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत कराई जा रही हैं।
इसके साथ ही विभिन्न विषयों की बैक पेपर परीक्षा हो रही है। इन परीक्षाओं की निगरानी विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से कराई जार ही है। इसके अतिरिक्त अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा केन्द्रों का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। परीक्षा के तीन दिवस में कोई भी परीक्षार्थी अनुवित साधनों का प्रयोग करते नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें