फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के लिए 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराएं-कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में की मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

फैजाबाद। कमिश्नर मनोज मिश्र ने ग्रामीण क्षेत्रों में शेड्यूल के मुताबिक कम से कम 18 घंटे अनवरत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। कहा कि मंडल में कम बारिश को देखते हुए विद्युत, सिंचाई, राजकीय नलकूप विभाग के अफसर किसानों के हित के लिए ज्यादा से ज्यादा विद्युत की उपलब्धता के साथ टेल तक पानी पहुंचाएं।

ताकि किसानों की धान की फसल प्रभावित न हो। वह गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बाढ़ प्रभावित जिलों के क्षेत्रों से संक्रमण से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए सीएमओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की विजिट सुनिश्चित कराएं। लोक निर्माण विभाग त्योहारों के मद्देनजर 10 दिनों में सड़कों को दुरुस्त कराए। स्ट्रीट लाइट को एलईडी में परिवर्तित करने का कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपशिष्ट प्रबंधन के लिये डोर टू डोर कलेक्शन का भी निर्देश दिया।

कमिश्नर ने जल निगम को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, नलकूपों की मरम्मत और रीबोर में लापरवाही न बरतने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मंडल के कई क्षेत्रों में लो वोल्टेज की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। जिससे किसान परेशान है। इसको ठीक किया जाए। नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी व नहरों की टेल तक पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया।
विज्ञापन


खराब नलकूपों को शीघ्र ठीक कराये जाने के निर्देश दिए। बैठक में कर-करेत्तर राजस्व, चकबंदी, एंटी भूमाफिया आदि के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। महिला हेल्पलाइन 181 द्वारा घरेलू हिंसा, दहेज आदि से पीड़ित महिलाओं को प्रदान किए जाने की समीक्षा की। बैठक में मंडल के जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों समेत कई अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें