बकेवर। सपा की बूथ और सेक्टर प्रभारियों की बैठक में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी को विस चुनावों की तैयारियों में जुटने के लिए कहा। कहा कि जो भी नए युवा हो उनके वोट बनवाएं।
कहा कि जो भी 18 साल की उम्र पूरी कर रहे हों, उनके वोट बनवाएं। आरोप लगाया कि योगी सरकार से आमजन समेत किसान, नौजवान, मजदूर छात्र सभी परेशान हैं। यह सरकार किसान विरोधी है।
किसानों को परेशान कर रही है। खाद-बीज के लिए किसान परेशान हैं। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने कहा कि भरथना विधानसभा हमेशा ही सपा का गढ़ रहा है।
हम सभी को जी जान से जुट कर एक साथ पार्टी के हित के लिए काम करना है और 2022 में सपा की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
प्रदेश सचिव अनीता दिवाकर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर विस चुनाव की लड़ाई एक साथ लड़नी है। 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में जुट जाएं।
भरथना विस क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. जय सिंह चौहान, पूर्व प्रत्याशी कमलेश कठेरिया, अनिल दोहरे, राघवेंद्र गौतम, हरिओम यादव, समीर दोहरे, डॉ. भूपेंद्र दिवाकर, पप्पन जी, अनुरुद्ध यादव, राजमणि यादव, राहुल तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष लालू पाल ने किया।