इटावा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने शहर समेत कई स्थानों पर गोपाष्टमी मनाई। इस दौरान उपस्थित लोगों को हिंदू धर्म में गोपाष्टमी क्यों मनाई जाती है, के बारे में विस्तार से बताया।
सभी को संकल्प दिलाया कि गोवंश को खूंटे पर ही बांधे, जिससे किसानों के खेतों में नुकसान न हो सके। नगर प्रखंड में धर्म प्रसार प्रमुख धर्मवीर चौहान, बजरंग दल जिला संयोजक सोनू यादव, नगर संयोजक देवांग त्रिपाठी आदि ने गोमाता और गोवंश को चुनरी, फीता बांधकर और पुष्प माला पहनाकर तिलक कर पूजन किया और हरा चारा खिलाया।
आवास विकास कालोनी में सेवा प्रमुख गोपाल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विनय कुमार द्विवेदी, जिला मंत्री रणवीर चौहान उपस्थित रहे। जसवंतनगर के नगला बाबा में गोरक्षा प्रमुख जगदीश यादव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रांत मठ मंदिर प्रमुख अवधेश भदौरिया, जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री जिला प्रचार प्रचार प्रमुख डॉ. राहुल तिवारी, महेवा के ग्राम छतनापुरा में धर्माचार्य प्रमुख मयंक चतुर्वेदी, संयोजन ताखा में प्रखंड मंत्री राघव आदि उपस्थित रहे।