फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता सरकार बनाने की तैयारी में जुट जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। भारतीय जनता पार्टी जसवंतनगर इकाई के दोनों मंडलों की संयुक्त बैठक में पार्टी के विधानसभा प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाकर प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने में अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने पन्ना प्रमुख, बूथ कमेटी, शक्ति केंद्र आदि व्यवस्थाओं को देखा और चुनाव में अभी से जुटने के लिए निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिन मतदाताओं की उम्र 18 वर्ष हो गई है, उनके वोट बनवाने के लिए पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजकों व प्रभारियों को निर्देश दिए।
कहा कि चुनाव तक सतर्क व जागरूक रहकर काम करें। यह समय चुनाव का है। कहा कि चुनाव में थोड़ी सी भी शिथिलता हमारे मिशन को कमजोर कर सकती है।
बैठक में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुबोध तिवारी, जिला मंत्री राज कमल यादव, डॉ. राज बहादुर सिंह यादव मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता व सुग्रीव धाकरे, सभासद लज्जा राम प्रजापति, अजय बिंदु यादव, सुरेश गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का आयोजन स्थानीय सिंचाई विभाग के डाक बंगले में किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें