फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से महिला की मौत, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के लखना रोड़ पर जनता डिग्री कॉलेज के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की सड़क पर गिरकर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक व महिला का पौत्र घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औरैया के थाना अजीतमल, सेमरा गांव निवासी संतोष कुमार की पत्नी सरला देवी (55) अपने पौत्र अभिराज सिंह उर्फ हेमराज को लेकर बाइक से एक युवक के साथ मंगलवार को लखना मंदिर दर्शन करने आई थी।
शाम को घर लौटते समय लखना रोड पर जनता डिग्री कॉलेज के सामने उनकी बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्चे व युवक की हालत नाजुक बनी हुई।
पुलिस महिला के पर्स मिले आधार कार्ड से पहचान कर जानकारी परिजनों को दी। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि आधार कार्ड से मृतका की पहचान कर जानकारी परिजनों को दी है। वही युवक व बच्चे का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें