फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 05 डिग्री पर, कोहरे में घिरी सुबह

विज्ञापन
कोहरे के कारण दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर बुधवार को और भी ज्यादा देखने को मिला। सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। वाहन सवारों को सुबह करीब दस बजे तक लाइटें जलाकर चलना पड़ा। बुधवार को तापमान 05 डिग्री रहा जो अब तक बेहद सर्द दिन रहा।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक कोहरा छाए रहने की वजह से लोग आग जलाकर बैठे रहे। चाय की दुकानों के पास दुकानदार आग जलाए रहे। गनीमत की बात यह रही कि अवकाश के चलते स्कूल, कालेज और सरकारी कार्यालय बंद रहे। लिहाजा ज्यादातर लोग घरों से बाहर नहीं निकले।
दिसंबर में पहली बार न्यूनतम पारा 05 डिग्री पर रहा। करीब 20 दिन पूर्व पारा 06 डिग्री रहा। मौसम का जो पूर्वानुमान उससे पिछले करीब चार दिनों तक मौसम की स्थिति में कोई सुधार होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पशु-पक्षियों के लिए दिन और भी आफत भरे हो सकते हैं।
विज्ञापन

बसरेहर कस्बे से होकर जाने वाली रोडवेज बसों के चालकों को कोहरे की वजह काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बस चालक जगपाल सिंह ने बताया कि इटावा से हरदोई करीब जाने के लिए करीब 50 सवारियों लेकर निकले थे। घने कोहरे की वजह से इटावा से बसरेहर करीब 10 किलोमीटर का सफर तय करने में काफी समय लगा। बताया कोहरे की वजह से जगह-जगह बस रोककर शीशा साफ करके चलने के बावजूद आगे का रास्ता साफ नहीं दिखाई नहीं दे रहा था। बताया हरदोई जाकर वापसी करनी है ऐसी स्थिति में कब पहुंचेगे और कैसे लौटेंगे। बताया कि कोहरे में पीली लाइट का इस्तेमाल किया जाए। नहीं तो ऐसी स्थिति उन्हें ही नहीं बल्कि सवारियों को भी दिक्कतें होंगी। जगपाल सिंह ने रोडवेज प्रशासन से मांग की है कि रोडवेज बस में पीली लाइट का इस्तेमाल किया जाए। बताया कड़ाके की सर्दी में गाड़ी से बार-बार उतरना और शीशा साफ करने से डीजल की बचत भी होगी।
कोहरे ने धीमी की 9 ट्रेनों की रफ्तार
इटावा। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। पूर्वा एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनें लेट हुईं। यात्रियों को इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा।
कानपुर से दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस 7:30 घंटा देरी से आई। दिल्ली को जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस 9 घंटे, दिल्ली जाने वाली संगम एक्सप्रेस 8 घंटे, दिल्ली जाने वाली मगध एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से आई। कालका एक्सप्रेस 6 घंटे, एनी 5 घंटे, जबकि मूरी एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुई। दिल्ली से कानपुर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस 3 घंटे व मूरी एक्सप्रेस 2:30 मिनट देरी से आई।
एसडीएम ने वितरित किए कंबल
सैफई। सर्दी को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर गरीब व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए उपजिलाधिकारी ने 53 कंबल वितरित किए। ठंड के कारण ग्रामीण क्षेत्र में अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं।
सैफई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरवरपुर में उपजिलाधिकारी हेम सिंह ने कंबल वितरित किए। ग्राम परासना, मदहियापुर व सरवरपुर में कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण के दौरान मौजूद नायब तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील मे कुल 1141 कंबल प्राप्त हुए हैं। 320 का वितरण हो चुका है। जल्द ही सभी गांव के जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण किए जा रहे है। इस मौकपर थाना प्रभारी चंद्रदेव यादव, कानूनगो, भाजपा नेता मनीष यादव पतरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें