इटावा। डग्गामार बस समेत ओवरलोड वाहनों को लेकर जांच अभियान शहर समेत अन्य क्षेत्र में चलाया गया। जिसमें 7 बस समेत 11 वाहनों का चालान किया गया, जबकि बालू लादकर आ रहे ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया।
पीटीओ अरविंद कुमार जैसल ने सुबह के समय शहर स्थित भरथना चौराहा पर जांच अभियान चलाया। जिसमें सात डग्गामार बसों समेत 11 वाहनों का चालान किया गया। सहसों क्षेत्र में जांच के दौरान बालू लादकर आ रहे एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है। पीटीओ ने कहा कि यह जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा। जिससे ओवरलोड और डग्गामारी वाहनों पर अंकुश लगाया जा सके।