इटावा। विदाई की दहलीज पर खड़ा सावन का महीना दो दिन से बारिश करवाकर असर दिखा रहा है। रविवार को पूरा दिन धूप और गर्मी से बेहाल रहे लोगों को दिन ढलने से पहले कुछ राहत मिली जब शाम अचानक से आए काले बादल बरसने लगे।
करीब साढ़े 6 बजे के बाद हल्की वर्षा होने लगी। कुछ देर को हुई इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि शनिवार की शाम को जिस तरह की बारिश हुई वैसी रविवार को नहीं हुई। शाम को कुछ देर की बारिश से ठंडक जरूर मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की वजह से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे दिन किस तरह की गर्मी पड़ी। लॉकडाउन होने की वजह से ज्यादातर लोग घरों से बाहर निकल ही नहीं सके।