फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताखा व भरथना में मतदान आज

Fri, 09 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए जिले में ताखा व भरथना ब्लाक क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान होगा। गुरुवार को ब्लाक कार्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई, जो शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


पहले चरण के इस चुनाव में ताखा ब्लाक के 97819 मतदाता और भरथना ब्लाक के 119440 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ताखा में 85 मतदान केंद्र और 171 बूथ और भरथना में 114 मतदान केंद्र और 200 बूथ बनाए गए हैं। ताखा और भरथना की तीन-तीन जिला पंचायत सदस्य पद की सीटों से समान रूप से 43-43 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं।

ताखा ब्लाक में सर्वाधिक 21 प्रत्याशी ताखा तृतीय में और भरथना में सर्वाधिक 25 प्रत्याशी भरथना प्रथम सीट पर हैं। डीएम नितिन बंसल ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के दौरान पहचान के लिए विकल्प प्रदान किए हैं। इनमें से किसी एक विकल्प को मतदाता मतदेय स्थल पर अपने पास अवश्य रखे।
विज्ञापन


विकल्पों में मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र (पैन कार्ड), राज्य/केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटो युक्त पहचान पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों/पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त संपत्ति संबंधी मूल अभिलेख मसलन पट्टा विलेख, रजिस्ट्री डीड, अद्यतन फोटोयुक्त किसान बही, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख मसलन भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक, पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन, फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सैनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाण पत्र, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के अंतर्गत निर्गत फोटोयुक्त जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसद, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, राशन कार्ड शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें