फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन और ऑटो में टक्कर, ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। ग्राम टिलीटिला के सामने सिक्सलेन पर उल्टी दिशा में इटावा की ओर से जा रही ईको वैन और ऑटो में आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सैफई मेडिकल कोलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के गांव करौधी निवासी शंभू दयाल का 32 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार शनिवार की रात अजीतमल से ऑटो लेकर बकेवर आ रहा था। सिक्सलेन पर ग्राम टिलीटिला के पास तेज गाति से उल्टी दिशा में इटावा की ओर से आ रही ईको वैन के चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वैन चालक फरार हो गया।
महेवा चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार को जानकाी हुई तो घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को थाना परिसर में लाकर खड़ा करा दिया। रविवार की सुबह ऑटो चालक विपिन की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर मां-बाप के साथ पत्नी और बच्चो का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें