घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते एएसपी सत्यपाल सिंह
- फोटो : ETAWAH
भरथना। घर से टहलने निकली किशोरी मालगाड़ी की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर मोहल्ला शुक्लागंज के सामने इटावा से कानपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 वर्षीय शिवानी पुत्री नरेंद्र सिंह यादव निवासी मोहल्ला ब्रजराज नगर भरथना की मौत हो गई।
किशोरी की शिनाख्त ममेरे भाई अंशु यादव और मां लाडोश्री ने की। परिजनों के अनुसार शिवानी सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी। एसपी देहात सत्यपाल सिंह और क्षेत्राधिकारी साधुराम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।