फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से महिला समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप थमा नहीं है। ऊसराहार क्षेत्र में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि, कस्बा क्षेत्र में कई और लोग अभी भी बुखार से पीड़ित है। उनका निजी और सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों से उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का भी ऐसा ही कुछ हाल है। तमाम लोग बुखार और डेंगू से पीड़ित तमाम लोग घर और अस्पतालों में चारपाई पर पड़े हैं। कई तो इटावा और आसपास के जिलों में अस्पतालों में भर्ती हैं।
हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि डेंगू से जिले में अभी तक कोई मौत नहीं हुई है। बुखार या दूसरी बीमारियों से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। ऊसराहार कस्बा निवासी देवेंद्र शर्मा (45) को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

परिजनों ने क्षेत्र के निजी चिकित्सकों से उपचार कराया, लेकिन बुखार कम नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने उन्हें इटावा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की मानें तो अस्पताल ने जांच कराई, तो रिपोर्ट आने पर डेंगू की बात सामने आई।
इसके बाद डॉक्टरों ने देवेंद्र को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया। वहां मंगलवार की सुबह चार बजे के करीब देवेंद्र की मौत हो गई। कस्बा ऊसराहार के ही भरथना रोड निवासी धर्मपाल शाक्य की पत्नी नीरज (41) बीते कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी।
उनका इलाज इटावा शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वहां सोमवार को हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन नीरज को पहले आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां हालत में सुधार नहीं हुआ तो नीरज को उपचार के लिए जयपुर राजस्थान ले जा रहे थे।
अस्पताल पहुंच ने से पहले ही भरतपुर जिला के पास नीरज की सांसे थम गई। इसके अलावा तेज सिंह शाक्य की बुखार से पीड़ित पत्नी का इलाज इटावा शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। कस्बा में कई घरों में तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं।
कस्बा में बुखार से मौतों के बारे में जानकारी मिली है। दो टीमें बनाकर घर-घर में बुखार की जांच कराई जा रही है। मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जल्द ही एसडीएम व बीडीओ से बात कर कस्बा और आसपास के गांवों में में फागिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।
-डॉ. उदय प्रताप सिंह, सीएचसी प्रभारी।
एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की मांग
क्षेत्र में इस समय मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मच्छरों के प्रकोप से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से ऊसराहार व ताखा क्षेत्र के प्रमुख कस्बों व गांव में एटी लार्वा का छिड़काव कराए जाने की मांग की है।
जिला अस्पताल में पहुंचे 1180 मरीज
जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट नहीं आ रही है। मंगलवार को ओपीडी में 1180 मरीज आए। इनमें 440 मरीज बुखार के रहे। बाकी मरीज अन्य रोगों के उपचार के लिए आए।
जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों में कुल 104 मरीज भर्ती हैं जबकि, मंगलवार को 53 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डेंगू के संदिग्ध 255 मरीजों की जांच कराई गई। इनमें एलाइजा जांच के लिए 46 सैपल मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजे गए।
सैफई में बुखार के 124, डेंगू के 11 मरीज आए
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि ओपीडी में मंगलवार को बुखार के 124 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से डेंगू के 11 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
इस समय डेंगू वार्ड में 32 मरीज डेंगू के भर्ती है। इनमें 22 मरीज इटावा जिले और बाकी फिरोजाबाद, औरैया, मैनपुरी व अन्य आसपास जिलों से ताल्लुक रखते हैं। जबकि, मंगलवार को 26 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें