सैफई (इटावा)। मायके में रह रही पत्नी से फोन पर हुई कहासुनी के बाद रकसीईया गांव के युवक ने फांसी लगा दी। सुबह कमरे में पंखे से उसका शव लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
रकसीईया गांव निवासी राम नरेश यादव का बेटा अभिषेक यादव (25) शनिवार रात कमरे में सोने गया था। सुबह देर तक न उठने पर मां ने कुंडी खटखटाई। दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को जानकारी दी। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा को अभिषेक का शव गमछे से बने फंसे से पंखे पर लटक रहा था। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। वैदपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों सौंप दिया। गांव के लोगों ने बताया कि अभिषेक की पत्नी एक महीने से मायके में थी। शाम को फोन पर दंपती में कहासुनी हुई थी। मृतक के डेढ़ वर्ष का एक पुत्र है।