फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी फाटक पर रेल हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक देश का अति व्यस्ततम रेलवे ट्रैक है। मैनपुरी फाटक के पास मंगलवार को स्कूटी संग ट्रैक पार करने वाला व्यक्ति ट्रेन को देखकर स्कूटी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना दोपहर बाद सवा तीन बजे की है। रांची से आनंद विहार जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रैक पर पड़ी स्कूटी से टकरा गई। इस वजह से लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी, जिससे ट्रेन करीब 40 मिनट तक रुकी रही और 4:05 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।
जानकारी पर स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव यादव, पीडब्लूआई बीके शाहू पहुंचे। आरपीएफ ने स्कूटी को कब्जे में लेकर वाहन मालिक का पता लगाने के प्रयास में लग गई है।
विज्ञापन

इस ट्रैक पर व मैनपुरी फाटक के पास पौन महीने के अंदर दूसरी बार इस तरह की घटना घटित हुई है। पूर्व में 11 सितंबर को मैनपुरी फाटक पर अप लाइन पर ही अजीमाबाद सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन को सामने आता देखकर बाइक सवार ट्रैक पर बाइक छोड़कर फरार हो गया था।
दोनों ही घटनाओं में ट्रेनें सुपरफास्ट और इटावा स्टेशन पर न रुकने वाली थीं। लाइन पार रहने वाले ज्यादातर शॉटकर्ट के चक्कर में अंडरपास से न जाकर रेलवे लाइन से दोपहिया वाहनों को पास कराकर ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें