फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन हादसा: 24 घंटे बाद भी बहाल न हो सका फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक

Tue, 21 Sep 2021 04:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
ट्रैक को साफ करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा के सैफई में मंगलवार को सुबह फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे रेलवे के डीजीएम कार्यालय दिल्ली ईडी अजय कुमार ने सबसे पहले रेल ट्रैक को साफ करने का निर्देश दिया। जिससे जल्द से जल्द यातायात को बहाल किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया घटना जी सूचना होने के बाद ही माल गाड़ियों को रेलवे लाइन द्वारा निकलना शुरू करा दिया था। जब उनसे मृतक के मुआवजा के बारे में जिक्र किया गया तो उन्होंने कहा 15 हजार रुपये फ्रेट कॉरिडोर द्वारा मृतक के लिए मुआवजा तथा गंभीर घायलों 5 हजार रुपये तथा मामूली को 500 रुपये दिए जाते हैं। 

घटनास्थल पर सोमवार देर रात से ही डिब्बों को हटाने के लिए क्रेनें व अन्य मशीनी उपकरण पहुंचना शुरू हो गए था। आगरा से रेलवे की क्रेन मशीन व कानपुर से क्रेन मशीन तथा बुलडोजर मशीन घटनास्थल पर सोमवार रात्रि के समय ही पहुंच गई थी एक मशीन फ्रेट कॉरिडोर के कर्मचारियों द्वारा इटावा से प्राइवेट की गई थी जिससे मलवा हटाना शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन


जिसके बाद कुछ बकरियों के शव भी मलबे से निकाले गए। सुबह होते ही मलबा हटाने के काम में तेजी आई। सबसे पहले मालगाड़ी के पलटे हुए डिब्बों को हटाने का काम शुरू किया गया। जनरल मैनेजर आगरा संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 4 टीमों द्वारा कार्य किया जा रहा है जिसमें इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिकलस, इंजीनियरिंग तथा सिग्नल टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है लगभग 500 कर्मचारी आगरा व कानपुर के लगाए गए हैं अति शीघ्र मलवा को हटाकरफ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रेन चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें