इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत चौपला कट पॉइंट पर मंगलवार सुबह एक तेजरफ्तार पिकअप पलट गई। जानकारी के अनुसार पिकअप के चालक को नींद का झोंका आ जाने से वह आगे चल रहे ट्रक में वह भीड़ गई।
जिससे पिकअप का चेचिस टूट गया और वह अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे पर ही पलट गई। हादसे में पिकअप सवार एक की मौत हो गई। तीनों लोग पिता पुत्र थे और सब्जी बेचने का काम करते थे। बन्नी सिद्धकी पुत्र शहाबुद्दीन सिद्धकी निवासी सौरिख थाना सौरिख जनपद कन्नौज आगरा से सब्जी लादकर सौरीख ले जा रहे थे।
उनके साथ पुत्र मोहम्मद आलम और मोहम्मद जान आलम भी थे। जैसे ही उनकी पिकअप गाड़ी थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत चौपला कट प्वाइंट पर पहुंची अचानक चालक बन्नी सिद्धकी को नींद का झोंका आ गया और वह अपने आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया। मौके से ट्रक भाग गया।
पिकअप की चेचिस टूट जाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें मोहम्मद जान आलम (28) पिकअप के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना चौबिया पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं दोनों घायलों को यूपीडा के एंबुलेंस ने सैफई पीजीआई ले जाकर भर्ती कराया।