फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा-भरथना मार्ग पर चौड़ीकरण व नहर पुल पर हो रहे कार्य के चलते अक्सर जाम लग जाता है। इससे लोगों को घंटों जूझना पड़ा है। बृहस्पतिवार को पुलिस से तथागत कॉलेज के सामने भीषण जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान धूप में लोग घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन

बता दें कि इटावा-भरथना मार्ग पर चौड़ीकरण व नहर पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को नहर किनारे बड़े वाहनों के सड़क किनारे खड़े होने से जाम लगने लगा। थोड़ी देर में पुल से लेकर तथागत डिग्री कॉलेज के पास सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने और भारी वाहनों के दबाव के कारण स्थिति अनियंत्रित हो गई।
देखते ही देखते मार्ग के दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम में स्कूली बसें और निजी वाहन फंसे नजर आए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने खुद ही मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन नहर पुल के पास जाम की स्थिति बनी रहती है लेकिन प्रशासन द्वारा यातायात प्रबंधन के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें