फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डंपर की चपेट में आकर दो सौ मीटर तक घिसटा बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फर्रुखाबाद हाईवे पर डंपर की चपेट में आकर एक युवक बाइक समेट दो सौ मीटर तक घिसटता हुआ चला गया। तेज आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस बीच डंपर चालक गाड़ी समेत भाग निकला। इसके बाद चौपला के पास डंपर छोड़ गया।
विज्ञापन




मैनपुरी के थाना बेवर में नगला आम नवीगंज निवासी मोनू (19) गुरुवार दोपहर अपनी बुआ के यहां शादी समारोह में शामिल होने बाइक से इटावा आ रहा था। रास्ते में चौबिया थाना क्षेत्र के कस्बा बरालोकपुर के पास फर्रुखाबाद हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। करीब 200 मीटर तक उसे घसीटता हुआ बरालोकपुर स्थित गैस एजेंसी के सामने तक लाया।



यहां डंपर चालक ने कुछ सेकेंड के डंपर रोका और फंसे वाहन उसमें सवार युवक को बचाते हुए तेजी डंपर भगा लिया। हादसा देखकर दौड़े राहगीरों ने डंपर चालक को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें