फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में आठ को होगा व्यापारियों का महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने व्यापारियों के हित में कई कार्य किए हैं। व्यापारी हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यह बात प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कही।
विज्ञापन

कानपुर में आठ जनवरी को होने वाले व्यापारी महासम्मेलन के आगाज के सिलसिले में इटावा पहुंचे थे। मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने यहां व्यापारी नेता राम शरण गुप्ता के आवास पर व्यापारियों और वैश्य नेताओं से मुलाकात की और कानपुर पहुंचने का निमंत्रण दिया।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संरक्षण में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें केंद्र सरकार के मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने इटावा के व्यापारियों से भी सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। इस पर इटावा के व्यापारी नेताओं ने बड़ी संख्या में व्यापारियों की कानपुर पहुंचने का भरोसा जताया। इस मौके पर नंद गोपाल नंदी का स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में राम शरण गुप्ता, पंकज गुप्ता, राजेश गुप्ता, विवेक रंजन गुप्ता, जयकुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राजेश कुमार अग्रवाल, आकांक्षा गुप्ता, हरिओम गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें