फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भाजपा किसान मोर्चा 16 से 30 नवंबर तक प्रदेश व्यापी ट्रैक्टर-रैली का आयोजन कर रही है। इटावा में रैली 28 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होगी। इसमें जिले से 18 से 20 किलोमीटर के दायरे के किसान ही ट्रैक्टरों के साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसमें कम से कम 200 और अधिकतम 400 ट्रैक्टर शामिल होंगे। रैली का रूट चार से पांच किलोमीटर होगा। यह जानकारी कानपुर-बुंदेलखंड किसान मोर्चा के महामंत्री विकास भदौरिया ने मंगलवार को सिंचाई विभाग के प्रशासनिक सभागार में पत्रकारों को दी।
बताया कि किसान ट्रैक्टरों पर भाजपा का झंडा, बैनर लगाकर शामिल होंगे। बताया कि 16 से 31 दिसंबर तक प्रदेश की सभी 403 विस क्षेत्रों में सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। दो विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर एक सम्मेलन कराया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि इटावा में 17 दिसंबर को इटावा सदर और भरथना विस क्षेत्रों को मिलाकर सम्मेलन आयोजित होगा। जसवंतनगर का सम्मेलन होगा। इस दौरान भाजपा का सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।
इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, क्षेत्रीय महामंत्री गोविंद दुबे व रजत तिवारी, जिला मंत्री अशोक चौहान, मीडिया प्रभारी बंटी चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें