फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमसफर एक्सप्रेस से टकरा कर गोवंश की मौत, ट्रैक बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बलरई स्टेशन के पास हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से अन्ना गोवंश की मौत हो गई। ट्रेन करीब 10 मिनट तक खड़ी रही। इसके चलते रूट प्रभावित रहा और कई ट्रेनों को संचालन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के डाउन लाइन पर बलरई रेलवे स्टेशन से शुक्रवार देर रात 1:44 बजे हमसफर एक्सप्रेस दिल्ली की ओर जा रही थी। खंभा नंबर 1181/12 के सामने अचानक ट्रेन के सामने अन्ना गोवंश आ गया। जब तक चालक गाड़ी को रोक पाता गोवंश चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मवेशी के अवशेष ट्रेन के इंजन में फंस गए। इससे ट्रेन खड़ी हो गई। चालक ने सूचना कंट्रोल ऑफिस को दी। इसके बाद हमसफर के पीछे आ रही मगध एक्सप्रेस को बलरई लूप लाइन पर खड़ा किया गया।
उसके पीछे होम सिग्नल पर प्रयागराज एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, मंडुआडीह एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण रोका गया। रेलवे की टेक्निकल टीम ने मौके पर पहुंचकर गोवंश को ट्रैक से हटाकर इंजन को चेक किया। इस दौरान करीब 10 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। रात 2:55 बजे गंतव्य को रवाना हुई। उसके बाद बाकी ट्रेनों को रवाना किया गया। उसके पहले कई ट्रेनों को कॉशन से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें