फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की हत्या में मां और चाचा सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। एक सप्ताह पूर्व ग्राम भतौरा में नहर में पुल के पास मिली 19 वर्षीय युवती के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने युवती की हत्या में उसकी मां, चाचा और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि दिल्ली के एक युवक से प्रेम-प्रसंग के चलते हो रही बदनामी के कारण युवती की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

13 अप्रैल को 19 वर्षीय मुस्कान का शव नहर में पुल के पास पड़ा मिला था। मृतका की मां रेनू देवी ने 18 अप्रैल को बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए भागीरथ और शिवसागर खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर धारा 363, 302 और 201 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।
पुलिस ने परिजनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए। मोबाइल नंबर की डिटेल खंगालने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर मां रेनू से पूछताछ की। पुलिस के सामने जो कहानी आई, उसके अनुसार युवती परिजनों के साथ दिल्ली में रहती थी। वहीं एक युवक से प्रेम हो गया। परिजनों को जब यह मालूम चला तो उन्होंने मां के साथ युवती को गांव भेज दिया। वह युवक गांव में भी युवती से मिलने आने लगा।
विज्ञापन

बदनामी से बचने के लिए मां रेनू देवी, चाचा बृजेश ने अपने साथी दलबीर सिंह निवासी नगला बैनीसाल के साथ 13 अप्रैल की रात मुस्कान की गला दबाकर हत्या कर दी। चाचा बृजेश और दलबीर ने शव को भतौरा के पास नहर में फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक रणबहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात उन्हें सूचना मिली हत्याकांड की अभियुक्त रेनू देवी बलरई पुल के समीप कही जाने की फिराक में खड़ी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। चाचा ब्रजेश कुमार और दलबीर सिंह को धनुआ तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और मृतका का गायब मोबाइल दलबीर के घर से बरामद कर लिया।
मामले की जांच में पुलिस ने जब ग्रामीणों से पूछताछ की तो अन्य तथ्य भी हाथ लगे और परिजनों की पृष्ठभूमि भी सामने आई। जांच में पुलिस को पता चला कि कुछ साल पहले मृतका के बड़ी बहन पूनम की भी बदनामी के डर से आग लगाकर परिवार के लोगों ने हत्या कर दी थी। बिना रिश्तेदारों को बताए शव यमुना नदी में बहा दिया था और पुलिस से बच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें