बकेवर (इटावा)। बर्फ बेचकर लौट रहे युवक की साइकिल ठेली में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
सिंगौली गांव के मजरा नया नगला धर्मपुरा निवासी घनश्याम उर्फ भोला (40) पुत्र रामबाबू तीन पहिया साइकिल ठेली पर बर्फ बेचते थे। सोमवार शाम को ठेली से घर लौट रहे थे। बकेवर भरथना मार्ग पर पटिया बंबा के पास किसी वाहन ने ठेली में टक्कर मार दी। हादसे में घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कार खंड में गिरी, तीन घायल
चकरनगर (इटावा)। भरथना क्षेत्र के टढ़ा गांव के प्रधान अनुरुद्ध सिंह यादव दो साथियों के साथ कार से हनुमंतपुरा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। (संवाद)