महेवा। राहतपुर गांव के नरेंद्र बाबू महेवा में इंटर कॉलेज के सामने किताबों की दुकान किए हैं। वह दुकान का सामान खरीदने 34 हजार रुपये लेकर पैदल महेवा आ रहे थे। बंबा की पुलिया के पास बाइक सवार ने उनसे इटावा का रास्ता पूछा और महेवा तक छोड़ देने की बात कही। इस पर व्यापारी बाइक पर सवार हो गए।
नहर कोठी के पास बाइक सवार ने नरेंद्र को उतार दिया और बहाना बनाकर औरैया की ओर लौट गया। थोड़ी दूर चलने पर व्यापारी को जेब से रुपये गायब होने का अहसास हुआ। जेब टटोली तो उसमें रुपये नहीं थे। उन्होंने महेवा पुलिस चौकी में तहरीर दी है। (संवाद)
ट्रासंफॉर्मर से तेल चोरी
भरथना। गांव लहरोर्ड के पास स्थित सरकारी नलकूप के पास रखे ट्रांसफॉर्मर से चोर तेल ले गए। सूचना पर अवर अभियंता ग्रामीण शशि कुमार ने मौका मुआयना कर उच्चाधिकारियों सहित पुलिस को सूचना दी। उनहोंने बताया कि सरकारी नलकूप संख्या 245 से 63 केवीए ट्रांसफार्मर से चोर तेल चुरा ले गए। (संवाद)