फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की बैठक में गूंजा महेरा फाटक पर जलभराव का मुद्दा

विज्ञापन
व्यापारियों के साथ बैठक में भाग लेते एसएसपी जय प्रकाश सिंह। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को हुई व्यापारी सुरक्षा समिति की बैठक में महेरा फाटक समेत शहर के जलभराव की समस्या प्रमुखता से उठाई गई। महिला व्यापारी ने ईओ नगर पालिका पर समस्या के निस्तारण में ढिलाई का आरोप लगाया, तो ईओ ने कहा कि नगर पालिका, रेलवे और पीडब्ल्यूडी प्रयास कर रहे हैं, जल्द ही स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। बाजारों की सुरक्षा और जाम की समस्या भी उठाई गई। पिछले दिनों दिशा की बैठक में भी यह समस्या उठी थी।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने महेरा फाटक समेत शहर के अन्य हिस्सों में जलभराव की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में भी इस समस्या को उठाया था। तब नगर पालिका के ईआ ने निस्तारण का आश्वासन दिया था, लेकिन एक महीने में कोई काम नहीं किया गया है। कुछ ही दिनों में बरसात शुरू हो जाएगी और फिर लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। इस बार बारिश में जलभराव न हो, इसके लिए नगर पालिका ठोस प्रयास करे।
बैठक में मौजूद ईओ विनय मणि त्रिपाठी ने कहा कि समस्या के निस्तारण केलिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने आज ही समस्या को लेकर बुलाया था। ईओ ने कहा कि डीएम भी समस्या के निस्तारण के प्रति गंभीर हैं। उनके निर्देश पर ही नगर पालिका, रेलवे और पीडब्ल्यूडी मिलकर काम कर रहे हैं। प्रस्ताव बनाकर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। एसएसपी जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारी नेता एके शर्मा, शिव कुमार सिंह चौहान, संतोष सिंह चौहान, सुनीत सिंह चौहान, ओम रतन कश्यप, हरि गोपाल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें