फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने की गलत सूचना पर छात्रा ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में फेल होने की झूठी सूचना पर चार दिन पहले एक किशोरी ने फंदा लगा लिया। गंभीर हालत में उसे सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र ग्राम कछपुरा निवासी राधा कृष्ण की 15 वर्षीय बेटी सरिता कक्षा दस में थी और इस वर्ष उसने बोर्ड की परीक्षा दी थी। अन्य बच्चों की तरह उसे भी रिजल्ट का इंतजार था। 16 जून को पड़ोस के एक बच्चे ने उसे रिजल्ट ओने और उसके फेल होने की जानकारी दे दी। इससे वह परेशान हो गई। कुछ देर बाद मां सुशीला और पिता राधा कृष्ण खेत पर काम करने चले गए।
इस बीच छात्रा ने कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट्टा का फंदा बनाकर लटक गई। छात्रा की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़ पड़े। उन्होंने उसे फंदे से उताकर परिजनों को सूचना दी। खेत से लौटे परिजन सैफई पीजीआई ले गए। यहां उपचार के दौरान मंगलवर देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, 18 जून को आए परिणामों में वह उत्तीर्ण भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें