फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार के परखचे उड़े, छह की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। इटावा-मैनपुरी हाईवे पर नगला राठौर गांव के पास बुधवार दोपहर मिनी ट्रक की टक्कर से एक कार के परखचे उड़ गए। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गई थी। हादसे में कार सवार छह लोगों ने दम तोड़ दिया। पांच घायल हैं। घायलों में एक मिनी ट्रक चालक है। मरने वाले सभी जसवंत नगर क्षेत्र के रहने वाले और राधिका स्टूडियो टीम के सदस्य थे। ये मैनपुरी में एक शादी समारोह में फोटो व वीडियो खींचने जा रहे थे।
विज्ञापन

स्टूडियो की कुल दस लोगों की टीम आर्टिगा कार से मैनपुरी के लिए निकली थी। कार जसवंत नगर होते हुए इटावा-मैनपुरी रोड पर पहुंची। यहां से कुछ दूर मैनपुरी की ओर चलने के बाद सैफई थाना क्षेत्र के नगला राठौर के करीब कार का टायर फट गया।
इससे कार अनियंत्रित होकर रोड के दूसरी तरफ पहुंच गई। उसी दौरान सैफई से इटावा की ओर रफ्तार से आ रहे मिनी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। मिनी ट्रक की टक्कर से कार के परखचे उड़ गए। मदद के लिए चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने सभी को मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। पांच घायलों का इलाज हो रहा है।
घायलों में मिनी ट्रक चालक भी शामिल है। मिनी ट्रक चालक एटा के रिजौर निवासी चरण सिंह(48) ने बताया कि वह अजमेर से मशीनों के पार्ट्स लेकर बिहार और उड़ीसा जा रहा था।
हादसे में इनकी हुई मौत
जसवंत नगर के गांव धरबसार निवासी मंजीत (27) पुत्र शिव प्रसाद, गांव कटरा कूपचंद्र निवासी शादाब(23) पुत्र गुलजार, गांव मोहन की मड़ैया निवासी बृजमोहन (23) पुत्र महेश चंद्र, गुलाब बाड़ी निवासी विशेष (25) पुत्र मुनीम, महिला टोला निवासी करण (23) पुत्र सुबोध कुमार, जैन मोहल्ला निवासी विपिन कुमार (30) पुत्र अमर सिंह।
ये हुए घायल
जसवंत नगर लुधपुरा निवासी रमन (30) व अमन कुमार (18), गुलाब बाड़ी निवासी रॉकी (25), सुंदरपुर इटावा निवासी विशाल राठौर (30) पुत्र बलबीर सिंह, एटा रिजौर निवासी चरण सिंह (48) पुत्र नाथूराम (मिनी ट्रक चालक)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें