फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का तीसरे दिन भी नहीं मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवन्तनगर। बलरई थाना क्षेत्र के खंदिया गांव में यमुना में किशोरी के शव की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। साथ ही पुलिस अभी तक कोई और सुराग भी नहीं तलाश पाई है।
विज्ञापन

हत्या की इस गुत्थी के सुलझाने में पुलिस फिलहाल विफल दिख रही है। पुलिस की टीमें भीषण ठंड में यमुना पर गोताखोरों के साथ तलाश करती रही। पुलिस अभी तक इसी गुत्थी में उलझी हुई कि किशोरी का शव नदी में फेंका भी गया है या नहीं।
पुलिस शक के आधार पर किशोरी के शव को यमुना में तलाश कर रही है। वहीं, दूसरे प्रांत में नौकरी कर रहा किशोरी का पिता घर लौट आया है। फिलहाल पुलिस को अभी तक परिवारीजनों की ओर से तहरीर भी नहीं मिली। परिवार के अन्य सभी पुरुष सदस्य घर पर नहीं हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बलरई विवेक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को शव की तलाश करते हुए तीसरा दिन बीत गया है। पुलिस टीम और गोताखोर शव की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अभी तक शव नहीं मिला है।
बताया कि किशोरी का पिता आ गया है। पुलिस को अभी तहरीर का इंतजार है। दो रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ भी दिया गया है। बाकी अन्य लोगों की पुलिस तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें