फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसों गांव में दिखा तेंदुआ, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सहसो गांव में सोमवार रात एक घर की छत पर तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि रात में जन्माष्टमी की तैयारी चल रही थी। तभी उसके दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर निकले तो तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए की आवाज पर कुछ लोगों ने टार्च की रोशनी में देखा तो एक घर की छत पर तेंदुआ बैठा था। यह देश लोग दहशत में आ गए। लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए। शोर सुन तेंदुआ गांव के उपेंद्र यादव के मकान के पास झाड़ियों में चला गया। करीब एक घंटे के बाद जब कुछ ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर बाहर निकले तो वह जंगल की ओर भाग गया। गांव के सत्येंद्र यादव, शिवराज, देवेद्र समेत अन्य लोगों ने बताया कि अगर उसे नहीं पकड़ा गया तो वह दोबारा आकर हमला कर सकता है।
वन दरोगा विशुन पाल सिंह ने बताया कि गांव के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कोई ग्रामीण अकेले जंगल की तरफ न जाए। तेेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें