फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी और बालिका के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना/बकेवर। थाना क्षेत्र के गांव में बोलेरो से किशोरी को दवा दिलाने ले जा रहे दो युवकों ने पहले नशीला पदार्थ खिलाया, फिर गैंगरेप किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को दबोच लिया।
विज्ञापन

वहीं, बकेवर क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई बालिका के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है। भरथना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की तबीयत खराब चल रही थी।
किशोरी की मां ने उसे गांव के ही दो युवकों के साथ दवा दिलाने के लिए भेज दिया। रास्ते में युवकों ने किशोरी को मिठाई में नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे किशोरी बेहोश हो गई। बाद में दोनों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

युवक किशोरी को बेहोशी की हालत में घर छोड़ गए। किशोरी को जब होश आया तो उसने घटना की जानकारी मां को दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई थी। एक आरोपी जयदीप को पक्का ताल बिधूना रोड स्थित बंबा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है।
बताया कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, बकेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ साल की बालिका गांव के पास बकरी चराने गई थी।
वहीं, पर पड़ोस के गांव का किशोर भी बकरियां चरा रहा था। किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घर आकर बच्ची ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें