व्यायाम शिक्षक गौरव को शील्ड प्रदान करती विधायक सरिता भदौरिया
- फोटो : ETAWAH
इटावा। बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित 5वीं शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता के शुक्रवार को अंतिम दिन ताखा और भरथना की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। भरथना की टीम को टूर्नामेंट विजेता का गौरव हासिल हुआ।
ताखा ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 16 ओवर में राघवेंद्र और अमन की शानदार पारी की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। जवाब में भरथना की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर स्वरूप के शानदार 71 रनों की बदौलत आठ विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच स्वरूप एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट जयकरन को मिला।
समापन अवसर पर भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि जब शिक्षकों के अंदर अच्छे खिलाड़ी के गुण होंगे तो निश्चित तौर पर उनके छात्र अच्छे खिलाड़ी बनकर उभरेंगे। उन्होंने विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
सफल आयोजन पर व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक को भी शील्ड प्रदान की। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय धर्मेंद्र , बीईओ भरथना अवनीश यादव, बीईओ ताखा उपेंद्र कुमार भारती ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष संजू चौधरी, हरिशंकर चतुर्वेदी, गौरव पाठक, प्रमिला पाठक, सोएब आलम, राजेश जादौन, अवधेश सिंह राठौर, ऋषि कसाना मौजूद रहे।