फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में फांसी के फंदे पर झूलता मिला छात्र, साथियों ने देखा तो उड़ गए होश, पुलिस ने उतारी लाश

Mon, 30 Aug 2021 10:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा के सैफई थाना क्षेत्र के हैवरा कोठी स्थित एक किराए के मकान में रह रहे बीएससी एजी के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर सैफई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


हैवरा कोठी कस्बे में स्थित नेशु यादव पुत्र स्वर्गीय मोहब्बत सिंह यादव के मकान में किराए पर रहकर चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज से पढ़ाई कर रहे युवक ने रविवार देर रात कमरे में लगे पंखे के कुंडे में फसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।

दूसरे कमरे में रह रहे साथी छात्रों ने जब शव देखा तो हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी सैफई साधु राम एवं थाना प्रभारी सैफई मोहम्मद हामिद सिद्दीकी हैवरा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार यादव पहुंचे।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में बने शव गृह में रखवा परिजनों को घटना की सूचना दी है। मृतक छात्र की पहचान सीतापुर निवासी आशुतोष यादव (21) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें