इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम से खेली गई जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता (बालक) स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने जीत ली है।
मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम मध्यांतर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम से 4-0 से आगे थी। स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम ने रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए की टीम को 6-4 से हराकर विजेता बनी। सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर का पुरस्कार सेंट मैरी इंटर कॉलेज के कार्तिकेय यादव को मिला। प्रोत्साहन के लिए सरस्वती इंटर कॉलेज व फ्रेंड्स क्लब बी टीम को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
जिला फुटबॉल संघ की ओर से नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष फुरकान अहमद ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया। प्रतियोगिता में रैफरी धीरज पाठक, अमित यादव व वेद प्रकाश रहे। प्रतियोगिता के समापन के जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष गुरुमुख सिंह अरोड़ा, प्रतियोगिता संयोजक रामसेवक सिंह चौहान, सैय्यद नईमुद्दीन, हादी हसन, हरिशंकर चतुर्वेदी, देवेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।